
अज्ञात व्यक्ति द्वारा whatsapp call के माध्याम पार्सल डिलेवरी के नाम पर की गयी साइबर ठगी की धनराशि 5130 रूपये को विन्ध्याचल थाना साइबर टीम द्वारा आवेदक के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
आवेदक अरबिन्द मौर्या पुत्र अवधनरायण मौर्या निवासी शिवपुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 09-10-2025 को थाना विन्ध्याचल की साइबर सेल पर 5,600.00/- रुपये विपक्षी द्वारा Whatsapp Call के माध्यम से पार्सल डिलेवरी के नाम पर ट्रांसफर कराके साईबर ठगी कर लेने के संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई । NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत नम्बर 33110250137694 के आधार पर थाना विन्ध्याचल की साइबर सेल टीम द्वारा जांच की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान शिकायतकर्ता की ठगी की धनराशि 5130.00/- रुपये खाते में वापस कराए गये । पैसे वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
*साइबर सेल टीम, थाना विन्ध्याचल*
1. अजीत कुमार सिंह ,प्रभारी निरीक्षक, थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर ।
2. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, आरक्षी विपुल कुमार साइबर सेल थाना विन्ध्याचल,मीरजापुर ।