• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना जुगैल का त्रैमासिक निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना जुगैल का त्रैमासिक निरीक्षण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना जुगैल का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर उपलब्ध शस्त्रों की साफ-सफाई की स्थिति, थाना मालखाना में रखे माल-मुकदमाती एवं वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।निरीक्षण उपरांत प्रभारी निरीक्षक थाना जुगैल को माल-मुकदमाती एवं वाहनों के शीघ्र एवं विधिसम्मत निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना अभिलेखों, CCTNS में की जा रही प्रविष्टियों तथा मिशन शक्ति केंद्र के अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया गया।

 

अभिलेखीय प्रविष्टियों को पूर्ण, अद्यतन एवं सुसंगत रखने हेतु थाना प्रभारी जुगैल को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .