
मीरजापुर पुलिस की बड़ी सफलता: 293 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद, मालिकों को लौटाए गए
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर पुलिस की बड़ी सफलता: 293 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद, मालिकों को लौटाए गएमीरजापुर।
जनपद मीरजापुर में गुम व खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 293 स्मार्ट मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा यह कार्रवाई CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर की गई। इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला ने किया।पुलिस के अनुसार प्रभारी एसओजी/स्वाट टीम एवं सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद की अब तक की सबसे बड़ी मोबाइल बरामदगी संभव हो सकी।
मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजितबरामद किए गए सभी मोबाइल फोन आज पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी हर्ष से अभिभूत नजर आए और एक स्वर में बोलेपुलिस टीम को मिला पुरस्कार
इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
बरामदगी करने वाली टीम
निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी/स्वाट/सर्विलांस टीम
उप-निरीक्षक प्रदीप सिंह, एसओजी टीममुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह, नितिन कुमार सिंह, चन्दन सिंह
आरक्षी सत्यम सिंह
(सर्विलांस सेल, मीरजापुर)
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना अथवा CEIR पोर्टल (ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।