• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा जनजागस्कता कार्यक्रम किया गया आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा जनजागस्कता कार्यक्रम किया गया आयोजित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

माननीय उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु दीवानी न्ययालय में कार्यकम का आयोजन किया गया। माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, मीरजापुर श्री अनुपम कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्राधिकरण के कर्मियों, पैरा लीगल वालंटियर्स तथा अधिवक्तागण की सहाभागिता से वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दीलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर श्रीमती गरिमा सिंह ने बताया की स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व भी है। जल संरक्षण, प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। सचिव ने यह भी बताया की पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाए।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, डिस्ट्रीक्ट बार एसोशियेसन के अध्यक्ष एवं सचिव, अधिवक्तागण, प्राधिकरण के कर्मचारी, परा विधिक स्वयं सेवक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .