• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया औचक निरीक्षण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं भोजन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बच्चों के साथ भोजन कर परखी गुणवत्ता

 

*विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, श्रमिकों के हित में दिए निर्देश*

 

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्यार्थियों के लिए संचालित शिक्षण व्यवस्था, भोजनालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए भोजन को विद्यार्थियों के साथ ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास (हॉस्टल) का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अपर श्रम आयुक्त पिपरी को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे स्थलों को चिन्हित किया जाए जहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। उन स्थानों पर श्रमिकों के विश्राम, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .