• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डीएम,एसपी से मिला प्रधानसंघ प्रतिनिधि मंडल

डीएम,एसपी से मिला प्रधानसंघ प्रतिनिधि मंडल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने पर कार्यवाही की मांग

 

 

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम ज्ञापन देकर प्रधान संघ द्वारा अमर्यादित व्यवहार करने पर करमा थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

बताते चलें कि करमा थानांतर्गत सरौली ग्राम पंचायत में शुक्रवार की रात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक मिश्रा के गाँव में गेहूं के थ्रेसरिंग के दौरान एक मजदूर की मौत के मुआवजा को लेकर ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा नेता विपिन तिवारी के अगुवाई में कर्मा प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कारवाही की मांग की गई ।कारवाही नहीं होने पर प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर जड़ेरुआ प्रधान राज कुमार,चाडी प्रधान विकास सिंह,बहेरा प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह,मिंटू सिंह सहित भारी संख्या में प्रधान गण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .