• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
स्कूल जाने की बात पर नाराज़ किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, नीम के पेड़ से लटककर दी जान

स्कूल जाने की बात पर नाराज़ किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, नीम के पेड़ से लटककर दी जान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंढमगंज (सोनभद्र):

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां स्कूल जाने को लेकर मां की डांट से नाराज़ एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज देव कुमार (लगभग 16 वर्ष), पुत्र राम लखन यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुबह मां ने उसे स्कूल जाने के लिए डांटा, जिससे आहत होकर वह घर से करीब 200 मीटर दूर चला गया और एक नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब पास के चरवाहे मवेशी चराने के दौरान वहां पहुंचे और शव को लटका देख शोर मचाया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि मृतक के पिता राम लखन यादव कई महीनों से रोज़गार के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .