• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 97/2025 धारा 137(2), 351(2), 62(2)M, 65(1) BNS व 5LJ(2)/6, 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 97/2025 धारा 137(2), 351(2), 62(2)M, 65(1) BNS व 5LJ(2)/6, 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दिनांक- 30.01.2025 को वादी मुकदमा नियामुद्दीन शाह पुत्र स्व0 सहाबुद्दीन शाह निवासी गिरिया, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र की तहरीरी सूचना पर विपक्षी 1. मो0 राजा पुत्र मैनुद्दीन निवासी ग्राम गिरीया डोमरिया, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र आदि 05 नफर द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 97/2025 धारा 137(2), 351(2), 62(2)M, 65(1) BNS व 5LJ(2)/6, 3/4 (2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा व थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा सम्पादित की जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.08.2025 को अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मो0 राजा पुत्र मैनुद्दीन निवासी ग्राम गिरीया डोमरिया, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष को रेलवे स्टेशन सोनभद्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*

मो0 राजा पुत्र मैनुद्दीन निवासी ग्राम गिरीया डोमरिया, थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*

1. उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

2. का0 शिवाजी चौकी कस्बा चौकी कस्बा थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .