• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा *अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 193.633 किलोग्राम नाजायज डोडा (अनुमानित कीमत ₹4,50,000/-) व स्कार्पियो वाहन बरामद

एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा *अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 193.633 किलोग्राम नाजायज डोडा (अनुमानित कीमत ₹4,50,000/-) व स्कार्पियो वाहन बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक, श्री अशोक कुमार मीणा जनपद सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम सोनभद्र द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.08.2025 को समय 18:40 बजे पुलिस लाइन चुर्क तिराहा से लगभग 200 मीटर रॉबर्ट्सगंज की ओर वाहन चेकिंग के दौरान कुल 18 बोरी में कुल 193.633 किलोग्राम अवैध डोडा (अनुमानित कीमत ₹4,50,000/-) व एक स्कार्पियो वाहन संख्या PB06 T0091 के साथ 04 अभियुक्तों 01. टिक्का सिंह, पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी सेज मूठावाला, थाना सुल्तानपुर, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 38 वर्ष), 02. सुखविन्दर सिंह, पुत्र बोहर सिंह, निवासी दौलेबाड़ा, थाना कोटि से खान, जिला मोगा, पंजाब (उम्र 29 वर्ष), 03. जसविन्दर सिंह, पुत्र परमात्मा सिंह, निवासी सेज मूठावाला, थाना सुल्तानपुर, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष), 04. भगवान सिंह, पुत्र अजीत सिंह, निवासी मलूवालिये वाला, थाना मल्लावाला, जनपद फिरोजपुर, पंजाब (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 800/2025 धारा 8/18/25/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –

1. टिक्का सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी सेज मूठावाला, थाना सुल्तानपुर, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 38 वर्ष)

2. सुखविन्दर सिंह पुत्र बोहर सिंह, निवासी दौलेबाड़ा, थाना कोटि से खान, जिला मोगा, पंजाब (उम्र 29 वर्ष)

3. जसविन्दर सिंह पुत्र परमात्मा सिंह, निवासी सेज मूठावाला, थाना सुल्तानपुर, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष)

4. भगवान सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी मलूवालिये वाला, थाना मल्लावाला, जनपद फिरोजपुर, पंजाब (उम्र 27 वर्ष)

 

बरामदगी का विवरण–

1. कुल 193.633 किलोग्राम नाजायज डोडा (18 बोरी)

2. एक अदद स्कार्पियो वाहन संख्या PB06 T0091

 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम –

1. प्र0नि0 गोपाल जी गुप्ता, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

2. निरीक्षक (अपराध) माधव सिंह, हे0का0 संजय यादव, का0 गौरव यादव, हे0का0 नन्दलाल (चालक) थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

3. प्र0नि0 बृजेश कुमार सिंह, एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

4. उ0नि0 बृजेश कुमार दुबे, हे0का0 सतीश कुमार सिंह, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया, का0 अजीत कुमार, का0 सत्यम पाण्डेय, आरक्षी जयप्रकाश सरोज, का0 अजीत यादव (चालक) एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

5. उ0नि0 संजय सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी व हमराहीगण।

6. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क व हमराहीगण।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .