
12 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ किया गया योगाभ्यास मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन हुए सम्मिलित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
“12 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर “पूनम” पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र व “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ योगाभ्यास किया गया, कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डा0 वेदपति मिश्रा महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन रहे उपस्थित । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डा0 वेदपति मिश्रा महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान योग गुरू श्री ज्वाला जी द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को योगाभ्यास कराया गया । योग गुरू द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को “करो योग रहो निरोग” के मंत्र को आत्मसात करने तथा प्रतिदिन योगाभ्यास करके अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के समाप्ती पर मुख्य अतिथि डा0 वेदपति मिश्रा महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र द्वारा तथा योग गुरू श्री ज्वाला जी को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।