
खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
विजयपुर गांव के बारगाहीपुर मोहल्ला के समीप शुक्रवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर विंध्याचल थाना पुलिस, गैपुरा चौकी पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।