• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वार्ड संख्या 29 की लेबर कॉलोनी में गंदगी से लोग परेशान, सफाई व्यवस्था ठप

वार्ड संख्या 29 की लेबर कॉलोनी में गंदगी से लोग परेशान, सफाई व्यवस्था ठप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

वार्ड संख्या 29 की लेबर कॉलोनी में गंदगी से लोग परेशान, सफाई व्यवस्था ठपमीरजापुर। नगर के वार्ड संख्या 29 स्थित लेबर कॉलोनी में कई दिनों से साफ-सफाई न होने और कूड़ा न उठाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नियमित सफाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।

 

वार्ड संख्या 29 की लेबर कॉलोनी में गंदगी से लोग परेशान, सफाई व्यवस्था ठप

 

वार्ड संख्या 29 की लेबर कॉलोनी में गंदगी से लोग परेशान, सफाई व्यवस्था ठप

 

मीरजापुर। नगर के वार्ड संख्या 29 स्थित लेबर कॉलोनी में कई दिनों से साफ-सफाई न होने और कूड़ा न उठाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नियमित सफाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।

 

बताया गया कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग और नाले के पास कूड़ा डंप किया जा रहा है, लेकिन समय से उठान नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल रही है और आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि कूड़ा उड़कर घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का बाहर खेलना भी मुश्किल हो गया है। पड़ोस के लोगों ने कहा कि आसपास के लोग गलत तरीके से कूड़ा फेंकते हैं जिसकी समस्या हर किसी को उठानी पड़ती है

 

बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब सड़ा हुआ कूड़ा नालियों में बहकर सड़कों पर फैल जाता है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद नगर पालिका द्वारा कुछ कर्मचारियों को सफाई के लिए भेजा गया है, लेकिन काम की गति काफी धीमी है।कॉलोनीवासियों की मांग है कि अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर साफ-सफाई कार्य को प्राथमिकता पर तेजी से पूरा कराया जाए, न कि इसमें तीन से चार दिन का समय लगाया जाए। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर स्वच्छता व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .