• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डीपीआरओ के निरीक्षण में उजागर हुईं खामियां, एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

डीपीआरओ के निरीक्षण में उजागर हुईं खामियां, एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) संतोष श्रीवास्तव ने राजगढ़ ब्लॉक अंतर्गत देवपुरा, कलवारी, पतरखुरा और रैकरी ग्रामों में संचालित विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्यों में गंभीर खामियां एवं लापरवाही सामने आई, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाई।

डीपीआरओ ने विशेष रूप से कलवारी और रैकरी ग्राम सभा में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों के कार्य में धीमी प्रगति और गुणवत्ता की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्य को मानक के अनुरूप पूर्ण कराया जाए, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

देवपुरा गांव में भी अंत्येष्टि स्थल अधूरा मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को चेतावनी दी और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। वहीं कलवारी ग्राम सभा में अंत्येष्टि स्थल के साथ-साथ कूड़ा संग्रह केंद्र (आरआरसी सेंटर) का निरीक्षण किया गया, जहां अनियमितताएं पाई गईं। इस पर डीपीआरओ ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना अनिवार्य है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .