
पुस्तैनी जमीन बचाने को लेकर गांव में ही कोल बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। जनपद के पटेहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा गढ़वा की उत्तरीय कोल बस्ती में पुस्तैनी जमीन पर कथित कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने गांव में ही प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी ग्राम सभा रामपुर के कुछ दबंग उनकी पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे बस्ती के लोग भयभीत हैं।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यह जमीन उनके परिवारों के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा है।
प्रदर्शन में शामिल जोखूलाल कोल, लक्ष्मण कोल, शंकर कोल, वीरेंद्र धईकार, जितेंद्र धईकार, नंदू कोल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपनी शिकायत मुख्यमंत्री तक लेकर जाएंगे। फिलहाल गांव में ही प्रदर्शन कर ग्रामीण प्रशासन से अपनी पुस्तैनी जमीन और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।