
थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख के हेरोइन के साथ 04 शातिर तस्कर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ , अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 17.07.2026 थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 04 हेरोईन तस्करों 1. महेन्द्र बिन्द उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 विजय कुमार बिन्द निवासी लाल का डेरा गोसाइ का पुरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2. बोतल बिन्द पुत्र खरग बिन्द निवासी महुवरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 3. नागा पासी पुत्र स्व0 गरीब पासी निवासी नई बस्ती थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 4. राजेश उपाध्याय पुत्र नेहरू उपाध्याय निवासी लोहदी कलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 99.80 ग्राम अवैध हिरोइन व सफेद छोटी पॉलिथिन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-199/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. महेन्द्र बिन्द उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 विजय कुमार बिन्द निवासी लाल का डेरा गोसाइ का पुरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 34 वर्ष ।
2. बोतल बिन्द पुत्र खरग बिन्द निवासी महुवरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 45 वर्ष ।
3. नागा पासी पुत्र स्व0 गरीब पासी निवासी नई बस्ती थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर उम्र 32 वर्ष ।
4. राजेश उपाध्याय पुत्र नेहरू उपाध्याय निवासी लोहदी कलां थाना को0देहात मीरजापुर, उम्र 30 वर्ष ।
*बरामदगी विवरण*
99.80 ग्राम अवैध हिरोइन (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख).
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-199/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
*आपराधिक इतिहास- (अभियुक्त- नागा उपरोक्त)*
मु0अ0सं0-28/2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
मु0अ0सं0-425/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
*आपराधिक इतिहास- (अभियुक्त- महेन्द्र बिन्द उपरोक्त)*
मु0अ0सं0-163/2024 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
उप-निरीक्षक गणेश पाण्डेय, उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल जपनद मीरजापुर ।