• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पेयजल व्यवस्था व गेहूं खरीद पर विशेष ध्यान दें—मा0 प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल

पेयजल व्यवस्था व गेहूं खरीद पर विशेष ध्यान दें—मा0 प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

प्रभारी मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री रविंद्र जायसवाल जी ने आज सर्किट हाउस के सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जनपद की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराए गए समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने विशेष रूप से पेयजल समस्या पर गंभीरता दिखाते हुए निर्देश दिए कि जनपद में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए तथा नगर पालिका एवं अन्य क्षेत्रों में र्वाटर कूलर लगाने की व्यवस्था की जाए।

 

मंत्री जी ने गेहूं खरीद केंद्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से गेहूं खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

 

बैठक में माननीय विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, माननीय विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी श्री चर्चित गोंड, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी श्री वागीश कुमार शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों में तेजी लाएं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .