• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 24.05.2025 को उप-निरीक्षक सुरेन्द्र दूबे मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से अभियुक्त मोनू कोल पुत्र स्व0 राम किशुन निवासी लालपुर नौडिहा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-118/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .