• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
घोरावल विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान बेहाल, एसडीओ पर फाइलें दबाने का आरोप

घोरावल विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान बेहाल, एसडीओ पर फाइलें दबाने का आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सिमरा के मुन्नीलाल की जेई रिपोर्ट लगने के बाद भी एसडीओ स्तर पर लंबित पड़ी फाइल

चीफ ब्यूरो : कमलेश पाण्डेय

मो. 8382048247

घोरावल। क्षेत्र के किसानों और आम उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विभाग में तैनात एसडीओ पर आरोप है कि नए बिजली कनेक्शन से जुड़ी फाइलों को कई-कई दिनों तक लंबित रखा जा रहा है, जिससे किसान परेशान होकर कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि किसी को 3 फेज कनेक्शन लेना हो या 5 एचपी का कृषि कनेक्शन, आवेदन करने के बाद भी फाइलें एक सप्ताह से लेकर दो-दो सप्ताह तक आगे नहीं बढ़ रही हैं। विभागीय स्तर पर जेई द्वारा रिपोर्ट लगाए जाने के बाद भी एसडीओ कार्यालय में फाइलें रिसीव नहीं हो पा रही हैं।

सिमरा निवासी मुन्नीलाल का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि जेई की रिपोर्ट पूरी होने के बावजूद उनकी फाइल एसडीओ स्तर पर लंबित पड़ी हुई है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि इस समय खेती और सिंचाई का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। समय पर बिजली कनेक्शन न मिलने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही लंबित आवेदनों का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत विभाग में लंबित पड़े सभी आवेदनों का तत्काल निस्तारण कराया जाए, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके तथा विभाग की कार्यशैली में पारदर्शिता आए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .