
जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर देवापुर पचवल-भटौली मार्ग का SDM ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मीरजापुर*
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी / SLAO मीरजापुर गुलाब चन्द्र ने आज प्रस्तावित देवापुर पचवल से भटौली मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान SDM गुलाब चन्द्र ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। किसानों ने मार्ग निर्माण से होने वाले लाभ और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी चिंताओं को SDM के सामने रखा। मार्ग निर्माण हेतु आने वाली भूमि और परिसम्पत्तियों का अंश निर्धारित करने के लिए SDM/SLAO ने PWD के इंजीनियर बी के पाण्डेय के साथ मौके का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार सदर और PWD विभाग को संयुक्त रूप से सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बनने से देवापुर, पचवल और भटौली क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी और कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुंचाना आसान हो जाएगा।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए ही भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।