
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा ₹ 15-15 हजार के इनामियाँ 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल व 29 अदद बैटरी बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः06.07.2026 को वादी राजकुमार पुत्र शंकर लाल निवासी पियरवा पोखरा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि ट्रक वाहन संख्या UP63T2626 पियारवा पोखरा शंकर जी के मन्दिर के पास खड़ी थी कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक में लगी एमरान कम्पनी की दो बैटरी चोरी कर लिया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-133/2026 धारा 305(b) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः09.07.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अहरौरा लखनियादरी मोड के पास से ₹ 15-15 हजार के इनामियाँ(थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-98/2026 धारा 302(2),324(4) बीएनएस व मु0अ0सं0-134/2026 धारा 302(2),324(4) बीएनएस से सम्बन्धित) 02 अभियुक्तों 1.लवकुश पुत्र हरिवंश निवासी घाटमपुर थाना अहरौरा जिला मीरजापुर व 2. श्रवण कुमार बिन्द पुत्र राम प्यारे बिन्द निवासी सिरसी थाना अलीनगर जिला चन्दौली को चोरी की एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से झाड़ी में छिपाकर रखी हुई चोरी की 29 अदद बैटरी बरामद किया गया । मौके से बरामद मोटरसाइकिल अपाचे चोरी के सम्बन्ध में जनपद चन्दौली के थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0-397/2026 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत है । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।