
बबुरा गाँव के सीवान में हाईवोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से नीलगाय ने दम तोड़ दिया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर जिगना
विद्युत उपकेंद्र जिगना अंतर्गत बबुरा गाँव के सीवान में सोमवार को एक बजे दिन में हाईवोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से नीलगाय ने दम तोड़ दिया। छानबे हजार बीघा वाले छनवजमीनी सतह तक लटक रहे 11 हजार वोल्टेज तारों के स्पर्शाघात से आए दिन बेजुबान जानवर मौत का शिकार हो रहे हैं। पशु चिकित्सा केंद्र विजयपुर के प्रभारी चिकित्सक रत्नेश तिवारी ने वन विभाग की ओर से सूचना मिलने पर नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक किसी अधिकारी व कर्मचारी ने सूचना नहीं दिया है। वहीं उप वन क्षेत्राधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि नीलगाय के मृत होने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मानक के अनुसार गड्ढा खुदाई कर शव दफन कराया जाएगा। विद्युत विभाग के प्रभारी अवर अभियंता पृथ्वीपाल ने बताया कि जर्जर विद्युत तार व लटक रहे पोल बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को स्टीमेट सौंपा गया है। तार व पोल उपलब्ध होने पर दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जमीनी सतह से तीन फीट ऊंचाई पर लटकते हाई वोल्टेज तार दुरुस्त नहीं किए गए तो जानवरों के मरने का सिलसिला रुक नहीं पाएगा। इसे लेकर पशु प्रेमियों में गहरा रोष व्याप्त है।