• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में बेखौफ चोरों का कहर: खेत से 10 किलोवॉट का सोलर प्लांट और पंपसेट चोरी,

मिर्जापुर में बेखौफ चोरों का कहर: खेत से 10 किलोवॉट का सोलर प्लांट और पंपसेट चोरी,


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

किसान को 5 लाख की चोट

मिर्जापुर। जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा चौकी के भटेवरा छनवर गांव में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना में अज्ञात चोरों ने खेत में स्थापित करीब 10 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम और पंपसेट चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी। इस बड़ी वारदात के बाद किसानों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार किसान रोज की तरह सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो वहां लगा पूरा सोलर सिस्टम और पंपसेट गायब मिला। खेत में बिखरे सामान और कटे तार देखकर किसान के होश उड़ गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और घटना को लेकर नाराजगी जताने लगी।

पीड़ित किसान ने बताया कि चोरी हुए सोलर पैनल, उपकरण और पंपसेट की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .