• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
*प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा

*प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने 19 वर्षीय युवक भारतदीप दुलारे राम कुंजुर की हत्या के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम-प्रसंग को लेकर उपजे विवाद और पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई थी।

घटना 15 अगस्त की रात की बताई जा रही है। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव निवासी 19 वर्षीय भारतदीप दुलारे राम कुंजुर अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसका शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 17 अगस्त को शुभम पासवान समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस की जांच में प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद और रंजिश हत्या की प्रमुख वजह सामने आई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या की गुत्थी कम समय में सुलझने से परिजनों को घटना के पीछे की वजह का पता चला है।

रिपोर्ट: कमलेश पाण्डेय, चीफ़ ब्यूरो


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .