
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ जी का जन्मदिन मंगलवार को पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विपक्षी दलों के लोगों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों सहित तमाम लोगों ने जिलाधिकारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों में हर वर्ग के लोग नजर आए। स्कूली बच्चों ने भी अपने अंदाज में जिलाधिकारी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। वहीं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ का सरल, सहज और जनसरोकारों से जुड़ा व्यवहार लोगों के बीच विशेष पहचान बना रहा है।
सुबह से शाम तक जिलाधिकारी को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। किसी ने पुष्पगुच्छ भेंट किया तो किसी ने मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी जिलेवासियों ने बड़ी संख्या में उन्हें शुभकामना संदेश भेजे।
लोगों ने राधा रानी से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की प्रार्थना की। जिलेवासियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सोनभद्र विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा और जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति मिलती रहेगी।
जन्मदिन के अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ जी को जनपद सोनभद्र की समस्त जनता की ओर से ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। राधा रानी की कृपा सदैव बनी रहे।