• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद

मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छिनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।बताया गया कि छुरूआ देवरी निवासी ऋषभ पाण्डेय ने तहरीर देकर बताया था कि सबरी फाटक के पास मोबाइल पर बात करते समय पीछे से आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इस पर थाना कोतवाली कटरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों अरबाज कुरैसी, आसिफ अंसारी, लवकुश सोनकर और राजू उर्फ मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर राह चलते लोगों के मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लेते थे और बाद में उन्हें बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू उर्फ मुस्तफा का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .