
मीरजापुर: विंध्य पण्डा समाज ने DM और सिटी मजिस्ट्रेट से की मांग, धाम की मर्यादा बचाने के लिए तुरंत चुनाव कराए जाएं
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मीरजापुर / विंध्याचल:*
श्री विंध्य पण्डा समाज के सदस्य/पार्षद *शनि दत्त पाठक* ने जिलाधिकारी महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर विंध्याचल धाम की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि धाम में अनियमितताएं लगातार बढ़ रही हैं और इससे श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है।
धाम के गर्भगृह में वीडियो, फोटो और रील कंटेंट बनाने पर जल्द से जल्द पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
श्री विंध्य पण्डा समाज और विंध्य विकास परिषद दोनों संस्थाओं का चुनाव जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि धाम में संवैधानिक तरीके से व्यवस्था चल सके।
परिषद में नशे में धुत होकर भिक्षाटन करने वाले, पूरे मंदिर परिसर में टीका लगाने वाले और बिना कार्ड के यात्रियों को दर्शन-पूजन कराने वाले गैर कार्ड होल्डर व्यक्तियों पर रोक लगे।
शनि दत्त पाठक ने पत्र में सवाल उठाया कि आखिरकार धाम में ये सब गड़बड़ी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि “धाम की मर्यादा को सुरक्षित रखना सबका मौलिक अधिकार है। जब कोई सुनवाई नहीं होगी तो गड़बड़ी से अच्छा है सदस्यता से इस्तीफा देकर दूरी बना लेना चाहिए।”
उन्होंने अंत में कहा कि “माई जरूर जल्द न्याय करेंगी” और प्रशासन से अपेक्षा की कि वो धाम की पवित्रता को बनाए रखने के लिए तुरंत कदम उठाए।