
मिर्जापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ सफल, 12 घंटे के विशेष अभियान में 32 अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए कुल 32 वांछित, वारंटी तथा अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
यह विशेष अभियान जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की तथा लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित एवं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जाएं, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
मिर्जापुर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।