• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर। जनपद के लालगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे आए तेज

मिर्जापुर। जनपद के लालगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे आए तेज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आंधी-तूफान और बारिश ने जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के चलते कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों और खंभों पर गिर पड़े, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

जानकारी के अनुसार, लहंगपुर पावर हाउस से जुड़े लालीमाटी ट्रांसमिशन की मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने और आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा फॉल्ट उत्पन्न हो गया। इसके कारण तड़के करीब तीन बजे से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आंधी-तूफान इतना तेज था कि कई जगह बिजली के खंभे और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण इलाकों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही फॉल्ट खोजने और लाइन दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइनों और गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।

हालांकि बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली संकट ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .