• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में 15 करोड रुपए के प्रतिबंधित कफ सिरप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर में 15 करोड रुपए के प्रतिबंधित कफ सिरप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

ब्यूरो चीफ कमलेश पाण्डेय

8382048247

₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों के कफ सिरप सप्लाई का खुलासामीरजापुर।

थाना जमालपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध सप्लाई का आरोप है।

पुलिस के अनुसार थाना जमालपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 210/25 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1), 208(b), 61(2) बीएनएस एवं 26डी, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार यादव को शुक्रवार को जीवनाथ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त की फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स के नाम से दिल्ली की विभिन्न दवा कंपनियों सेअप्रैल से जून 2025 के बीच कुल 4,50,850 बोतल (100 एमएल) Eskuf कफ सिरप की सप्लाई ली गई, जिसमें कोडीन फॉस्फेट व ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड जैसे नशीले तत्व पाए जाते हैं। यह सिरप शेड्यूल H-1 श्रेणी की आदत डालने वाली दवा है।

जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त की फर्म बताए गए पते पर क्रियाशील नहीं थी और वहां कोई मेडिकल स्टोर यादवा व्यवसाय संचालित नहीं हो रहा था। वहीं अभियुक्त के बैंक खातों में करीब 15 करोड़ रुपये का टर्नओवर सामने आया है।

पुलिस ने दवा सप्लाई से जुड़े बिल, परिवहन में प्रयुक्त वाहनों और ट्रेसबिलिटी की जानकारी के लिए जीएसटी विभाग वाराणसी व नई दिल्ली को रिपोर्ट भेजी है। मामले में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण कुमार यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष)निवासी जंसो की मड़ई, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना जमालपुर के प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन के बाद अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .