• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बाइक के टक्कर से 65वर्षीय वृद्बा गंभीर रूप से घायल,चित्सक ने किया रेफर

बाइक के टक्कर से 65वर्षीय वृद्बा गंभीर रूप से घायल,चित्सक ने किया रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गाँव में शुक्रवार की रात अज्ञात बाइक के टक्कर से वृद्बा गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहाँ के चिकित्सक हालत गंभीर देख रेफर कर दिए।

65 वर्षीय गुलाबी देवी पत्नी स्व.डंगर रामपुर 38 गाँव की निवासी है। पति के स्वर्गवास के बाद गाँव के संभ्रांत व्यक्तियों के घर चूल्हा वर्तन साफ करके जीवन यापन करती है। शुक्रवार के रात 9 बजे के लगभग गाँव में किसी के घर अपना रोजमर्रा कार्य करके घर वापस जा रही थी। जैसे ही अपने घर की तरफ मुड़ी सामने से आ रहा तेज रप्तार नसें में धुत बाइक सवार जोर से टक्कर मारते हुए निकल गया । टक्कर से वृद्बा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर चीखने, चिल्लाने लगी । शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया।जहाँ के चिकित्सक घायल वृद्बा की स्थिति गंभीर देखते हुए , ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिऐ।

इस संबंध में सीएचसी के अधिक्षक पवन कुमार कश्यप ने बताया कि वृद्बा की गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .