
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 14 से अधिक मासूमों की मौत से देश स्तब्ध, शोक की लहर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 14 से अधिक मासूम बच्चों की मौत की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। पढ़ाई और बेहतर भविष्य के सपने लेकर कोचिंग पहुंचे बच्चों का इस तरह असमय दुनिया छोड़ जाना एक ऐसी त्रासदी है, जिसकी पीड़ा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।
इस हादसे के बाद शोक और संवेदना का माहौल है। मृतक बच्चों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए घर से भेजा था, आज उन्हें अपने ही जिगर के टुकड़ों को खोने का असहनीय दर्द सहना पड़ रहा है। यह क्षति ऐसी है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।
हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह घटना केवल लखनऊ या उत्तर प्रदेश की नहीं, बल्कि पूरे देश की पीड़ा बन गई है। इस कठिन समय में देशभर के लोग शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं और दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
साथ ही सरकार से मांग की गई है कि हादसे में घायल बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा उन्हें सर्वोच्च चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक संतप्त परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।