• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*मिलावटखोरों पर प्रशासन की कड़ी नजर, जनपद में लगातार चल रही जांच कार्रवाई*

 

*मसाले, कैचअप, दूध, पनीर, घी एवं अन्य खाद्य उत्पादों के लिए गए नमूने*

 

*लैब रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई*

 

 

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान मसाला, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, टमाटर कैचअप, मेयोनीज़ तथा अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 13 नमूने जनपद के विभिन्न विनिर्माण प्रतिष्ठानों एवं थोक/फुटकर विक्रेताओं से संग्रहित किए गए। इनमें सब्जी मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, टमाटर कैचअप, ताजा पनीर, फुल क्रीम दूध, घी, मेयोनीज़ एवं ग्रीन चिली सॉस सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल हैं। संग्रहित नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद में मिलावटी एवं मानक-विहीन खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। इस कार्य मंे किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, क्यों कि गलत खाद्य पदार्थ का उपयोग करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .