• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना करमा पर 71 मुकदमों के मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण

थाना करमा पर 71 मुकदमों के मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर किया गया विनष्टीकरण

 

 

केकराही।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.05.2026 को थाना करमा परिसर में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 71 मुकदमों के मुकदमाती माल (अवैध शराब) का विधिक रूप से निस्तारण कराया गया।

उक्त कार्यवाही सक्षम मजिस्ट्रेट/राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। निस्तारण के दौरान बरामद शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए विधिवत रूप से नष्ट किया गया, जिससे इसके दुरुपयोग एवं पुनः अवैध प्रचलन की संभावना पूर्णतः समाप्त की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .