
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले में आठों आरोपियों की न्यायिक रिमांड 10 अगस्त तक बढ़ी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
अयोध्या के चर्चित राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले में जेल में बंद सभी आठ आरोपियों की न्यायिक रिमांड एंटी करप्शन कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाते हुए 10 अगस्त तक कर दी है। सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में ही रखने का आदेश दिया।
सुनवाई के दौरान जेल में बंद आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते को लेकर भी अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेश के अनुसार 26 जून के बाद उनके पेंशन खाते में जमा होने वाली राशि को सुभाष श्रीवास्तव अथवा उनके परिजन निकाल सकेंगे, जबकि 26 जून से पहले खाते में मौजूद पूरी राशि फिलहाल फ्रीज रहेगी और उस पर रोक जारी रहेगी।
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर प्रदेशभर की नजर बनी हुई है। अदालत के इस आदेश के बाद अब अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।