• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अदलहाट प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ लाइन हाजिर

अदलहाट प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ लाइन हाजिर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

8382048247

 

एसपी अपर्णा रजत कौशिक का बड़ा प्रशासनिक एक्शन

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विभागीय अनुशासन और जवाबदेही को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अदलहाट थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कोडीन प्रकरण में बरती गई कथित लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। मामले की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया और जिम्मेदारी तय करते हुए यह निर्णय लिया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसे विभाग में लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर मामले की समीक्षा आगे भी जारी रहेगी और यदि जांच में अन्य स्तरों पर भी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .