• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बिना परमिशन नई मूर्ति की स्थापना/निर्माण नहीं होगा :नायब तहसीलदार

बिना परमिशन नई मूर्ति की स्थापना/निर्माण नहीं होगा :नायब तहसीलदार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पूर्व वर्ष की भांति मनाई जाएगी डा अम्बेडकर की जयंती

 

 

करमा (संवाददाता)।

 

करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरुआ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के लिखित प्रार्थना पत्र के क्रम में डा अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। ग्राम वासियों द्वारा नायब तहसीलदार रावटसगंज विशाल कुमार को उक्त बातें बताई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरूहा में मंगलवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया,जो मामूली विवाद के कारण उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विशाल कुमार एवं करमा थाना प्रभारी सूर्यभान राम मय फोर्स के साथ व क्षेत्रीय लेखपाल अनीता गुप्ता के साथ पहुंच गए। नायब तहसीलदार एवं क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि यह जमीन राजस्व की है यहां कोई नया निर्माण या नई मूर्ति बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के स्थापित नहीं की जा सकती । इस बात पर ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग यहां से हर वर्ष जयंती मनाते हैं इस वर्ष भी उसी तरह से पूर्व वर्ष की भांति बाबा साहब की जयंती मनाएंगे, कोई नया निर्माण बिना किसी अनुमति के नहीं होगा। नायब तहसीलदार विशाल कुमार ने अपनी उपस्थिति में सभी लोगों से लिखित पत्र प्राप्त कर सबको बता दिया गया कि पूर्व वर्ष की भाती इस वर्ष भी साधारण रूप से ही जयंती को मना लीजिए ।नया परमिशन होने के बाद आप लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित कर सकेंगे। इस मौके पर ग्रामीण सुनील, रामकेश ,ग्राम प्रधान रामाज्ञा , अजीत कुमार ,सोनू ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .