
काली मंदिर रोड पर अवैध कब्जा: सड़क बनी संकरी, बकरियां बांधने से राहगीरों की मुसीबत बढ़ी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
📍 रामगढ़ (चतरा):
रामगढ़ चतरा ब्लॉक के काली मंदिर रोड पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया है, जिससे मार्ग की चौड़ाई काफी कम हो गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
हालात यह हैं कि कब्जे वाले स्थान पर बकरियां बांधी जा रही हैं, जिससे रास्ता और अधिक बाधित हो जाता है। दिनभर लोगों को निकलने में दिक्कत होती है, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों की मांग:
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटवाकर सड़क को खाली कराने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और भविष्य में दोबारा कब्जा न होने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।