• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: मेढ़ विवाद में सगे भाई ने परिवार संग किया हमला, दंपति समेत तीन गंभीर, वाराणसी रेफर

सोनभद्र: मेढ़ विवाद में सगे भाई ने परिवार संग किया हमला, दंपति समेत तीन गंभीर, वाराणसी रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर मेढ़ पर आने-जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक भाई ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दूसरे भाई और उसके परिवार पर कुदाल व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैनपुर गांव निवासी पन्ने लाल (60) पुत्र रामसुंदर ने शुक्रवार दोपहर अपने भाई से मेढ़ के बजाय खेत के बीच से आने-जाने पर आपत्ति जताई और मेढ़ से होकर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित पक्ष ने आक्रोश में आकर पन्ने लाल और उनके परिवार पर कुदाल तथा डंडों से हमला बोल दिया।

हमले में पन्ने लाल, उनकी पत्नी छन कुमारी (55) तथा पुत्री पूनम (16) गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .