• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चला 

सोनभद्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चला 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

व्यापक जागरूकता अभियान

सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के प्रत्येक वर्ग को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों तथा ग्राम सभाओं में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस टीमों ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्प डेस्क, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य अपराध की स्थिति में बिना भय के तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। जनपदभर में यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .