
मिर्जापुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 8 जुलाई को करेंगे मंडल स्तरीय समीक्षा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 8 जुलाई को मिर्जापुर का प्रस्तावित दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग (PWD) की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विन्ध्याचल मंडल में संचालित नई एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के साथ-साथ लंबित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री स्थानीय विकास परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं