• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में विढमगंज थाना क्षेत्र की मुडिर्समर ग्राम पंचायत में बुधवार शाम मौसम की मार ने एक परिवार को गहरा जख्म दे दिया।

सोनभद्र में विढमगंज थाना क्षेत्र की मुडिर्समर ग्राम पंचायत में बुधवार शाम मौसम की मार ने एक परिवार को गहरा जख्म दे दिया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

खेत से मवेशी और बकरियां लेकर घर लौट रही 32 वर्षीय महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। बारिश के बीच खेत से घर लौट रही थी महिला मुडिसेमर निवासी मुन्नी देवी पत्नी आशीष कुमार उर्फ भोला हलवाई बुधवार दोपहर बाद अपने मवेशियों और बकरियों को लेकर खेत गई थीं। शाम को वह उन्हें लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। आकाश में लगातार बिजली कड़क रही थी। इसी बीच खेत के पास अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में मुन्नी देवी आ गईं। तेज झटके के बाद वह जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .