• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर चील्ह क्षेत्र में ‘हर घर जल जीवन मिशन’ के तहत लगाए गए नल कनेक्शनों को दुरुस्त कर दिया गया है।

मिर्जापुर चील्ह क्षेत्र में ‘हर घर जल जीवन मिशन’ के तहत लगाए गए नल कनेक्शनों को दुरुस्त कर दिया गया है।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

महीनों से बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल होने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, इस क्षेत्र में ‘हर घर जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त थी। इसके चलते स्थानीय लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार टंकी ऑपरेटर विनोद यादव से शिकायत की थी। विनोद यादव ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत मिस्त्री भेजकर पाइपलाइन की मरम्मत शुरू करवाई। कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कर दिया गया। पाइपलाइन दुरुस्त होते ही क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति बहाल हो गई। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विनोद यादव की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .