
_BHU साउथ कैंपस में छात्र की मौत पर हंगामा बरकरार, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर उबाल_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर ,
1 करोड़ मुआवज़े और नौकरी की मांग वाला वीडियो वायरल, दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारीमिर्जापुर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) साउथ कैंपस, आरजीएससी में एक छात्र की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के आरोपों के बीच छात्रों का आक्रोश लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कैंपस में छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।आरोप है कि छात्र की तबीयत बिगड़ने पर समय से एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और स्वास्थ्य केंद्र में गलत दवाइयाँ देने का आरोप भी सामने आया है। छात्रों का कहना है कि समय पर उचित इलाज मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। मृतक अनिल कुमार मीना कोटा राजस्थान का रहने वाला बताया गया।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मृतक छात्र के दोस्तों द्वारा 1 करोड़ रुपये मुआवज़े और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को संबोधित पत्र में कई मांगे रखी हैं—
• स्वास्थ्य केंद्र को 24×7 संचालित करने की व्यवस्था
• योग्य MBBS डॉक्टरों और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति वीडियो सामने आने के बाद छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया है।ईसीजी मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, एक्स-रे, ब्लड टेस्ट सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ
• गलत दवा लिखने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई
• मृतक परिवार को उचित आर्थिक सहायता
छात्रों का कहना है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, विरोध जारी रहेगा।मृत्यु की इस घटना के बाद कैंपस में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में अभी तक कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं कर पाया है।