• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: ड्रमंडगंज घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार में लगी आग; कई लोगों की मौत की आशंका

मिर्जापुर: ड्रमंडगंज घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार में लगी आग; कई लोगों की मौत की आशंका


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर, 22 अप्रैल 2026 जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मुड़ान के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश की ओर से चना लादकर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गई।हादसे के समय कार में सवार लोग आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस द्वारा धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ड्रमंडगंज घाटी में तीखे मोड़ और तेज रफ्तार के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .