
थाने के सामने रील बनाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
मीरजापुर जनपद के थाना लालगंज के सामने सड़क पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना लालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र मंसूर अली, निवासी पतारकला, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है। जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
कार्रवाई पूरी करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर संवेदनशील एवं सरकारी परिसरों के आसपास कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों, स्टंटबाजी अथवा अनुचित तरीके से रील बनाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।