• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.07.2026 को वादी राज कुमार सेठ पुत्र भरत लाल निवासी बड़ी माता की गली बसही बाजार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की सर्राफा व बर्तन की दुकान से चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-219/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।वोअपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 04.08.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह व उप निरीक्षक महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. फिरोज अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी हरगढ़ पुरानी बाजार थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 2. दिनेश गौतम पुत्र लालमणी निवासी बेदौली थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को 303(ए),317(2) बीएनएस गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित आभूषण 35 जोड़ी पायल (सफेद धातू), 76 पीस बिछिया (सफेद धातू), 38 पीस अंगुठी (सफेद धातू), 01 जोड़ा हाथ फुल (सफेद धातू), 17 अदद चैन (सफेद धातू), 16 अदद काडा (सफेद धातू) व 1500 रूपये नगद बरामद किया गया । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1. फिरोज अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी हरगढ़ पुरानी बाजार थाना जिगना जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 26 वर्ष ।
2. दिनेश गौतम पुत्र लालमणी निवासी बेदौली थाना माण्डा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-219/2026 धारा 303(ए),317 (2) बीएनएस थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।
*बरामदगी विवरण*
35 जोड़ी पायल (सफेद धातू), 76 पीस बिछिया (सफेद धातू), 38 पीस अंगुठी (सफेद धातू), 01 जोड़ा हाथ फुल (सफेद धातू), 17 अदद चैन (सफेद धातू), 16 अदद काडा (सफेद धातू) व 1500 रूपये नगद बरामद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक संजय सिंह व उप निरीक्षक महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .