• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गैपुरा सहकारी समिति पर जबरन नैनो उर्वरक और डीएपी की कालाबाजारी का आरोप, जांच की उठी मांग

गैपुरा सहकारी समिति पर जबरन नैनो उर्वरक और डीएपी की कालाबाजारी का आरोप, जांच की उठी मांग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जिगना/मिर्जापुर। विकास खंड छानबे स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति गैपुरा एक बार फिर विवादों में आ गई है। ग्राम सभा जोधीपुर, थाना विंध्याचल निवासी किसान सुधांशु कुमार ने समिति के कर्मचारियों पर किसानों को जबरन नैनो उर्वरक देने तथा डीएपी खाद निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

सुधांशु कुमार का आरोप है कि समिति केंद्र पर किसानों पर अनावश्यक रूप से नैनो उर्वरक खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि समिति से जुड़े रमाकांत दूबे द्वारा किसानों को उनकी इच्छा के विरुद्ध नैनो उर्वरक लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसान का आरोप है कि यदि कोई किसान केवल डीएपी खाद लेना चाहता है तो उसे नैनो उर्वरक भी साथ में लेने के लिए कहा जाता है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र पर डीएपी खाद निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही है, जिससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन में खाद की मांग अधिक होने का फायदा उठाकर कालाबाजारी की जा रही है।किसान सुधांशु कुमार ने जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं कृषि विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी संख्या में किसान आंदोलन करने को विवश होगे समिति प्रबंधन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .