
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बकरी की बिक्री का धनराशि बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.07.2026 को वादी उमाशंकर पुत्र बाऊल निवासी भदौहा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध अपने बकरी की चोरी कर पिकअप वाहन में लेकर भागने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-179/2026 धारा 305(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थाना प्रभारी मड़िहान को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 24.07.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. अहमद रजा पुत्र अकवाल निवासी डिलाही थाना कर्मा जनपद सोनभद्र व 2. मोहर्रम पुत्र बेचू निवासी डिलाही थाना कर्मा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी में प्रयोग पिकअप वाहन संख्या UP 64 BT 8260 व चोरी की बकरी बिक्री की धनराशि 15,750 रूपये बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया