• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आखिरकार अमिताभ बच्चन की आवाज हटा दी गई, लोगों को मिली राहत, शिकायत के 24 घंटे मे हुआ

आखिरकार अमिताभ बच्चन की आवाज हटा दी गई, लोगों को मिली राहत, शिकायत के 24 घंटे मे हुआ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

इंदौर। साइबर ठगी को लेकर आगाह करती डायलर टोन जो हर फोन काल पर सुनाई दे रही थी बंद कर दी गई है। इंदौर से यह मांग उठी थी और एक ही दिन में दिल्ली में दूरसंचार मंत्रालय स्तर पर निर्णय ले लिया गया। इंदौर में योगाभ्यास में शामिल होने आए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने ज्ञापन सौंपा था। एक दिन बाद दिल्ली में दूरसंचार मंत्रालय की बैठक में इस प्रस्ताव को रख दिया गया। मंगलवार से इस पर अमल भी हो गया।

 

*साइबर ठगी के प्रति जागरुक करने का प्रयास-:*

बीते कुछ महीनों से हर मोबाइल फोन कॉल मिलाने पर पहले साइबर ठगी से बचने का एक संदेश सुनाई देता इसके बाद फोन की घंटी बजती। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इंदौर आए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान ही भाजपा नेता सुदर्शन गुप्ता ने इस बारे में बात की। उन्होंने शिकायत की थी कि साइबर ठगी के प्रति जागरुक करने का सरकारी प्रयास सराहनीय है। हालांकि, इसके लिए डायलर टोन बजाने की बजाए अन्य माध्यम चुने जाने चाहिए।

 

*एंबुलेंस को फोन लगाने में देरी-:*

पूर्व विधायक गुप्ता ने मंत्री से कहा कि दो बार ऐसा हुआ कि किसी दुर्घटना के दौरान मैंने एंबुलेंस को फोन लगाने की कोशिश की तो डायलर टोन के कारण देरी लगी। समाज के वरिष्ठजन भी इससे परेशानी महसूस कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री ने इस पर सहमति जताकर लिखित ज्ञापन पर तुरंत नोट भी लिख लिया था।

 

*24 घंटे में अमल हुआ-:*

मंगलवार से मोबाइल काल पर बीते दिनों से सुनाई दे रही डायलर टोन बंद भी हो गई। दरअसल, सोमवार को दिल्ली में आयोजित दूरसंचार मंत्रालय की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था कि डायलर टोन बंद की जाना चाहिए। इस पर सहमति दी गई और तुरंत इसे लागू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .