• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर शहर में श्रीजगन्नाथ यात्रा को देखते हुए रूट किए गए डाइवर्ट

मिर्जापुर शहर में श्रीजगन्नाथ यात्रा को देखते हुए रूट किए गए डाइवर्ट


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

यातायात शाखा जनपद मीरजापुर।*

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि *दिनांक 27.06.2025 को सांय 17.00 बजे से श्री जगन्नाथ रथयात्रा त्रिमोहानी से प्रारम्भ होकर नाबालक तबेला, घण्टाघर, बाटा चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलसी चौक, गुरहट्टी चौराहा, पुरानी अंजही से टेढीनीम होते हुए नारघाट में करीब 22.00 बजे तक परिक्रमा करेगी।* यात्रा से पूर्व प्रातः 06.00 बजे से सायं 17.00 बजे तक त्रिमोहानी में मूर्तिस्थापना व पूजा अर्चना कार्यक्रम जारी रहेगा। इस दौरान *शहर क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्नवत डायवर्जन किया जायेगाप्रातः 06.00 बजे से यात्रा समाप्ति तक घण्टाघर, नारघाट, द्वारिका चौराहे से त्रिमोहानी की तरफ किसी भी तीन/चार पहिया वाहनो को नही जानेदिया जायेगा/ आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा।सायं 16.00 बजे से रथ यात्रा समाप्ति तक त्रिमोहानी, नाबालक का तबेला, घण्टाघर, बाटा चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलसी चौक, गुरहट्टी चौराहा, पुरानी अंजही, नारघाट पर आवश्यकतानुसार वाहनो का डायवर्जन किया जायेगा।आमजनमानस से अनुरोध है कि उक्त तिथि व समय पर उपरोक्त चौराहो/तिराहो पर अनावश्यक आवागमन से बचें और यातायात सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .